आज से शुरू सावन, 4 सोमवार को लेकर शिवालयों में खास तैयारी

Advertisements

रांची : गुरुवार से सावन माह का शुभारंभ हो गया है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे और श्रावणी मेले का समापन 28 अगस्त को होगा। पहली तिथि गुरुवार को रात 8:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। सावन के आगमन को लेकर शहर के सभी शिवालयों में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचेंगे। पूजा सामग्री, फल और फूल की दुकानों पर भी खरीदारी को लेकर दिनभर रौनक रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पहाड़ी मंदिर में सुबह 4:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक जलाभिषेक होगा। इसके बाद मंदिर के पट एक घंटे के लिए बंद रहेंगे और दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक दर्शन व पूजा की व्यवस्था रहेगी। शाम 7:30 बजे संध्या आरती और विशेष श्रृंगार होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तीन शिफ्ट में सफाई, बेहतर लाइटिंग, पानी के टैंकर और चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सावन में हल्का, सात्विक और सुपाच्य भोजन करने की परंपरा को धार्मिक आस्था के साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है।

 

About The Author

See also  CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, निलंबन समेत 14 फैसलों को रद्द करने की मांग

You may have missed