6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला , विजय शंकर को मिली जमशेदपुर शहर की कमान जबकि मुकेश कुमार बने ग्रामीण एसपी , अजय लिंडा बनाये गए कोल्हान के डीआईजी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची:- राज्य सरकार ने आधा दर्जन आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से गुरुवार को अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के छह पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नत करते हुए उनका तबादला कर दिया है। इसमें एसडीआरएफ के समादेष्टा अनिस गुप्ता को उप महानिरीक्षक रांची के पद पर प्रोन्नति देते हुए पदस्थापित किया गया है। वेटिंग फोर पोस्टिंग के पद पर रहे चाईबासा एसपी अजय लिंडा को डीआइजी कोल्हान बनाया गया है। वेटिंग फोर पोस्टिंग के पद पर दीपक कुमार सिन्हा को गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन का डीआइजी बनाया गया है।  डॉ शम्स तबरेज को डीआइजी मुख्यालय बनाया गया है। एसडीपीओ विजय शंकर को जमशेदपुर का पुलिस अधीक्षक नगर बनाया गया है। मुकेश कुमार लुणायत को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  24 से 30 अगस्त तक रेलवे का बड़ा रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और कई के बदले रूट