24 से 30 अगस्त तक रेलवे का बड़ा रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और कई के बदले रूट

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकास और रख-रखाव कार्यों के कारण 24 से 30 अगस्त तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग मिलकर ट्रैक मेंटेनेंस करेंगे। इस दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों तक ही चलाया जाएगा या वहीं से वापस रवाना किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन या एनटीइएस ऐप पर ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) 24 अगस्त और 26 से 30 अगस्त तक, आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू (68089-68088) 25, 28 और 30 अगस्त, आद्रा-विष्णुपुर-आद्रा मेमू (68077-68078) 30 अगस्त तथा आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) 24, 27 और 28 अगस्त को रद्द रहेगी।
खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035-18036) 26, 28 और 29 अगस्त को केवल खड़गपुर-आद्रा के बीच चलेगी। चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू (18116-18115) 25, 28 और 30 अगस्त को महुदा तक, टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056) 28 और 30 अगस्त को आद्रा तक चलेगी। आसनसोल-भोजुडीह मेमू (68060) इन दोनों तारीखों को आद्रा से खुलेगी, जबकि आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63534-63533) 25, 26 और 29 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी।


