सावन के रंग में रंगीं विधायक पूर्णिमा साहू, महिलाओं संग जमकर किया नृत्य

Advertisements

जमशेदपुर : सावन के उत्सवी माहौल के बीच विधायक पूर्णिमा साहू का महिलाओं के साथ नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में वह सावन के गीतों पर महिलाओं के साथ सहज अंदाज में कदम से कदम मिलाती नजर आ रही हैं। उनका यह उत्साहपूर्ण अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सिदगोड़ा के हिन्दुस्तान मित्र मंडल में शनिवार शाम आयोजित सावन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं। गीत-संगीत शुरू होने के बाद विधायक पूर्णिमा साहू भी महिलाओं के बीच पहुंचीं और उनके साथ नृत्य करने लगीं। उनके शामिल होने से कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का उत्साह और बढ़ गया।

सावन के गीतों और सामूहिक नृत्य के बीच विधायक की मौजूदगी कार्यक्रम का खास आकर्षण बन गई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके इस अलग अंदाज की चर्चा हो रही है।

 

About The Author

See also  इंडस्ट्रियल टाउनशिप के खिलाफ याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में अब नयी तारीख का इंतजार

You may have missed