ओलचिकी के 100 वर्ष पर जादूगोड़ा में 59वां आदिवासी सम्मेलन, पांच राज्यों से 500 प्रतिनिधि जुटेंगे

0
Advertisements
Advertisements

जादूगोड़ा : ओलचिकी लिपि के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर खुखडाडीह ओलचिकी स्कूल में दो दिवसीय 59वां आदिवासी वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 और 15 फरवरी को होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन आसेका संस्था की ओर से किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और असम से करीब 500 प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी होंगे। वहीं धाड़ दिशोम देश परगना बैजू मुर्मू सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह जानकारी आसेका के महासचिव शंकर सोरेन, मुखिया पलटन मुर्मू, बुधराम हेंब्रम और राम दास मुर्मू ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संथाली भाषा को राज्य भाषा का दर्जा देने की मांग उठाई जाएगी। साथ ही ओलचिकी शिक्षकों की बहाली और केजी से पीजी तक ओलचिकी भाषा की पढ़ाई सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

कार्यक्रम का समापन 15 फरवरी को सांस्कृतिक नृत्य और बंगाल के प्रसिद्ध गायक सिंगराई सोरेन के संगीत कार्यक्रम के साथ होगा।

See also  17, 18 एवं 19 मई को आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव की तैयारियां तेज, गोपाल मैदान का किया गया निरीक्षण

Thanks for your Feedback!

You may have missed