पीजी सेमेस्टर-वन का पंजीयन शुरू, 31 अक्टूबर तक जमा होंगे दस्तावेज

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एम.ए., एम.एससी. और एम.कॉम. सेमेस्टर-वन (सत्र 2025-27) के विद्यार्थियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के निर्देश पर छात्र-छात्राएं 23 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक कॉलेज के नामांकन काउंटर पर आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद पंजीयन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पंजीयन के लिए विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल से प्राप्त एडमिशन फॉर्म की फोटोकॉपी, एडमिशन फीस की रसीद, यूजी एडमिट कार्ड, मार्कशीट, सीएलसी, एबीसी आईडी, आधार और जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा दूसरे विश्वविद्यालयों से आए विद्यार्थियों को मूल माइग्रेशन सर्टिफिकेट देना अनिवार्य है। वहीं, कोल्हान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन स्लिप जमा करनी होगी।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 के पुनर्नामांकन वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्लिप संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से हस्ताक्षरित कराकर जमा करनी होगी। सभी विद्यार्थियों को तय समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है।

About The Author

See also  रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, तीन घायल

You may have missed