तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 50 वर्षीय नीरज की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

Advertisements

जमशेदपुर : डिमना रोड में सोमवार देर रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में वास्तु विहार निवासी नीरज (50) की मौत हो गयी। नीरज साकची से सामान लोड करवाकर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। नीरज की चार ट्रकें चलती हैं और वह खुद ट्रांसपोर्ट से जुड़े काम को देखते थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, नीरज सोमवार रात साकची गये थे। वहां से सामान लोड करवाने के बाद वह वास्तु विहार स्थित अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे डिमना रोड पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नीरज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। नीरज की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस हादसे की जांच के साथ फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

About The Author

See also  दलमा में 50 पारंपरिक वैद्यों को स्वदेशी चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण

You may have missed