48 किलोग्राम भार वर्ग में स्नेहा कुमारी पात्रो ने जीता कांस्य पदक

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर की स्नेहा कुमारी पात्रो ने 22वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्वी सिंहभूम के लिए कांस्य पदक जीता। सिल्ली के प्रेम वाटिका बैंक्वेट हॉल में 3 और 4 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में स्नेहा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए और दो दिनों तक पदक के लिए मुकाबले हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूर्वी सिंहभूम जिला वुशु संघ की खिलाड़ी स्नेहा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। पूर्वी सिंहभूम की टीम का नेतृत्व संघ के उपाध्यक्ष सह कोच दिनेश सिंह ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया।

स्नेहा की सफलता पर झारखंड वुशु संघ के उपाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम जिला वुशु संघ के महासचिव गोकुलानंद मिश्रा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और बेहतर अवसर व सही मार्गदर्शन मिलने पर खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने स्नेहा की उपलब्धि को अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

See also  बसों से बिहार भेजी जाती थी नकली शराब, हाईवे तक फैला था नेटवर्क

You may have missed