कोलकाता के मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गापूजा पंडाल, 15 फुट ऊंची होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

Advertisements

पटना : पीरमुहानी में इस बार श्रीश्री मां दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ अपने 92वें वर्ष में कोलकाता के एक मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार करा रही है। करीब 40 से 50 फुट ऊंचे पंडाल को थर्मोकोल से सजाया जा रहा है और इसमें बंगाल की पारंपरिक स्थापत्य शैली की झलक देखने को मिलेगी। पंडाल और प्रतिमा निर्माण के लिए कोलकाता से कारीगर पहुंचे हैं। समिति वर्ष 1934 से दुर्गापूजा का आयोजन करती आ रही है और इस वर्ष अपनी 92वीं वर्षगांठ के साथ पूजा का आयोजन करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पंडाल के साथ करीब 15 फुट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा भी तैयार की जा रही है। मूर्तिकार वीरेंद्र पाल की टीम प्रतिमा निर्माण में जुटी है। पंडाल की मंदिर शैली को उभारने के लिए विशेष प्रकाश सज्जा भी की जाएगी, ताकि शाम के समय इसका स्वरूप और आकर्षक दिखाई दे। समिति के अनुसार पूजा, पंडाल, विद्युत सजावट, प्रतिमा निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

समिति के अध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि हर वर्ष दुर्गापूजा में कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है और इस बार कोलकाता के मंदिर को पंडाल का आधार बनाया गया है। आयोजन की तैयारियों में सुमित यादव, टोनू मौर्य, रामू यादव, चिंटू यादव, कल्लू शर्मा, नीरज गुप्ता, चिंटू गुप्ता, गोलू और दिनेश यादव समेत अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

About The Author

You may have missed