रात दो बजे चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण, सिटी एसपी ने बताई शहर की सीमाएं सील करने की योजना

Advertisements

जमशेदपुर : शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी एसपी ललित मीणा ने रविवार देर रात दो बजे दोमुहनी पुल पर बने चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जवानों को सतर्क रहकर वाहनों की जांच करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सिटी एसपी ने जवानों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने गंभीर घटना या सुरक्षा संकट की स्थिति में शहर की सीमाओं को तत्काल सील करने की पुलिस की योजना भी समझाई। इसके तहत प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और सभी चेकपोस्ट को अलर्ट करने के निर्देश दिए गए।

ललित मीणा ने आपात स्थिति में पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित सूचना आदान-प्रदान को जरूरी बताया। निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

About The Author

See also  HDFC बैंक के ऊपर लगी आग, दमकल की टीम बुझाने में जुटी

You may have missed