आईआईएम में शुरू होगा 4 साल का AI बेस्ड यूजी कोर्स,

0
Advertisements

Delhi: देश के टॉप मैनेजरों को तैयार करने वाला भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ (आईआईएमएल) अब यूजी यानी अंडर ग्रेजुएट कोर्स भी कराएगा। मैनेजरों को गढ़ने के चार दशक बाद आईआईएम लखनऊ बड़े शैक्षणिक बदलाव की तैयारी में है। संस्थान को बने 41 वर्ष पूरे हो चुके हैं और अब ये यूजी कोर्स ऑफर करने जा रहा है। आईआईएम लखनऊ में 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें मैनेजमेंट स्टडीज को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के साथ जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि भारत सरकार की मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट रैंकिंग में अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोझिकोड के बाद आईआईएम लखनऊ चौथे स्थान पर है.संस्थान के एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने फोन पर नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘हमने मैनेजमेंट और एआई को मिलाकर एक चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम तैयार करने की योजना बनाई है। आईआईएमएल 10+2 पास छात्रों के लिए अपने द्वार खोलेगा और उन्हें इस कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का खाका तैयार है।उन्होंने आगे कहा, ‘इस पाठ्यक्रम को आईआईएमएल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट से मंजूरी मिल चुकी है। मौजूदा विश्वविद्यालयों में अधिकांश स्नातक प्रबंधन कार्यक्रम बहुत अधिक थ्योरिटिकल होते हैं। हम एआई को चार वर्षीय प्रबंधन कार्यक्रम में शामिल कर इसे अधिक इनोवेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed