पत्नी से फोन पर विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मां के बयान पर यूडी केस दर्ज

Advertisements

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में सोमवार की रात पत्नी से फोन पर विवाद के बाद 23 वर्षीय संजय तांडी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। संजय ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। परिजनों ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने खिड़की तोड़कर उसे नीचे उतारा और एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों के अनुसार, संजय तांडी ने करीब चार माह पहले सोनारी की रहने वाली सोमा कर्मकार से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद सोमा मानगो स्थित एक लॉज में रहने लगी थी, हालांकि वह बीच-बीच में घर आती थी। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार की रात भी फोन पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। परिजनों के अनुसार, सोमा का मोबाइल अक्सर व्यस्त रहने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता था।

मामले में संजय की मां सुलोचना तांडी के बयान पर कदमा थाना में अस्वाभाविक मौत (यूडी) का केस दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, संजय तांडी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट तथा छिनतई के मामले दर्ज थे।

About The Author

You may have missed