टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर से करीब ₹50 लाख के जेवर और 20 हजार नकद चोरी, CCTV में दिखा संदिग्ध

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को टाटा स्टील कर्मी सुब्रतो दास के बंद क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी हो गयी। चोर पीछे की चहारदीवारी फांदकर परिसर में घुसे और गेट का ताला तोड़कर कमरे तक पहुंचे। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये। सुब्रतो दास सिदगोड़ा क्रॉस रोड 20 स्थित क्वार्टर नंबर एल4-11 में रहते हैं। उनकी पत्नी अंबिका दास पास के राम कृष्ण मिशन जूनियर स्कूल में शिक्षिका हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंगलवार सुबह करीब सात बजे अंबिका दास स्कूल के लिए निकली थीं, जबकि सुब्रतो दास करीब 7:40 बजे ड्यूटी पर चले गये। दोपहर करीब 12:30 बजे सुब्रतो लंच के लिए क्वार्टर लौटे तो मुख्य गेट खोलकर अंदर जाने पर दोनों कमरों का सामान बिखरा और अलमारियां खुली मिलीं। जांच करने पर जेवर और नकदी गायब थे। सुब्रतो दास ने बताया कि उनके बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं और क्वार्टर में उनकी बुजुर्ग मां रहती थीं, लेकिन करीब एक सप्ताह पहले वह परसुडीह स्थित पैतृक घर चली गयी थीं।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की गयी। पुलिस को जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की तस्वीर मिली है और उसके आधार पर पहचान व गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर राम कृष्ण मिशन स्कूल के कई शिक्षक और शिक्षिकाएं भी अंबिका दास के क्वार्टर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने, चोरी गये सामान की बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

About The Author

You may have missed