फूस का घर जलकर राख, 20 हजार रुपये समेत अनाज और जरूरी सामान खाक

Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर से सामान निकालने का मौका नहीं मिला। घर में रखे 20 हजार रुपये, धान, चावल, बर्तन, साइकिल, सूटकेस और जरूरी दस्तावेज जल गए। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने की समस्या खड़ी हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जमुना मुंडा अपनी बेटी लक्ष्मी मुंडा के साथ घर में सो रही थीं। बाहर शोर सुनकर दोनों निकलीं तो घर के ऊपरी हिस्से में आग लगी हुई थी। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने तक पूरा सामान जल चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास तालाब या समरसेबल पंप नहीं होने से आग बुझाने में परेशानी हुई।

जमुना मुंडा ने बताया कि उनका बेटा सोमनाथ तमिलनाडु में काम करता है। हाल ही में उसकी शादी हुई थी और उसने उधार चुकाने के लिए 20 हजार रुपये भेजे थे, जो घर में रखे थे। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है, हालांकि आग लगने के असली कारण की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से नुकसान का आकलन कर तत्काल राहत और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

 

About The Author

You may have missed