‘दुल्हनिया दौलत वाली’ का ट्रेलर लॉन्च, दुर्गा पूजा से पहले रिलीज होगी फिल्म

Advertisements

जमशेदपुर : भोजपुरी अभिनेता राहुल सिंह राजपूत की फिल्म ‘दुल्हनिया दौलत वाली’ का ट्रेलर 19 सितंबर को एग्रिको में लॉन्च किया गया। फिल्म की कहानी महिलाओं के अधिकार, प्रेम और समर्पण पर आधारित बताई गई है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में फिल्म की स्टार कास्ट के साथ शहर के कई अतिथि भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फिल्म में राहुल सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ मनी भट्टाचार्य और श्वेता सिंह राजपूत अहम किरदारों में नजर आएंगी। आयाज खान, अनूप अरोड़ा और माया यादव भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पलविंदर सिंह, उपाध्यक्ष सुब्रतो बनर्जी उर्फ राणा और करणी सेना जिला अध्यक्ष मोहित सिंह मौजूद रहे। सभी ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म दुर्गा पूजा से ठीक पहले रिलीज की जाएगी। इसे बिहार और झारखंड के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के साथ मल्टीप्लेक्स में भी दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य झारखंड और बिहार के स्थानीय कलाकारों को ज्यादा फिल्मों में मौका देना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर फिल्म प्रोडक्शन हाउस खोले जा रहे हैं, ताकि कलाकारों को काम के लिए मुंबई जाने की जरूरत न पड़े।

 

About The Author

See also  शारदीय नवरात्र पर 25 कलश स्थापित, दुर्गा सप्तशती और अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू

You may have missed