शादी के बाद साथ रखने से इनकार, पत्नी-सास से मारपीट का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी के घड़ी पार्क के पास मंगलवार को एक युवक पर महिला और उसकी मां के साथ सड़क पर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद युवक वहां से चला गया। बिरसानगर बीएड कॉलेज रोड स्थित युवराज इनक्लेव निवासी ईशिका कुमारी ने टेल्को कॉलोनी घड़ी पार्क निवासी और टाटा मोटर्सकर्मी राजेन्द्र पाठक के खिलाफ टेल्को थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। ईशिका का आरोप है कि राजेन्द्र ने उससे शादी की, लेकिन अब उसे साथ रखने से इनकार कर रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ईशिका के अनुसार, बिरसानगर लोयोला बीएड कॉलेज रोड में उनकी राशन की दुकान है। गत 2 अगस्त को राजेन्द्र पाठक दुकान पर सामान लेने आया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। वह अक्सर दुकान आने लगा और ईशिका से शादी करने की बात कही। कुछ दिनों बाद राजेन्द्र के माता-पिता भी उनके घर पहुंचे और शादी की बात की। इस दौरान शादी के लिए पांच हजार रुपये और कपड़े भी दिये गये। गत 13 अगस्त को दोनों ने कोर्ट में शादी के आवेदन पर हस्ताक्षर किये और इसके बाद 3 सितंबर को साकची शीतला मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। ईशिका का कहना है कि शादी से संबंधित प्रमाण उसके पास मौजूद हैं।

ईशिका के मुताबिक, वह अपनी मां पूनम देवी के साथ खड़ंगाझार बाजार पूजा का सामान लेने गयी थी। इसी दौरान राजेन्द्र पाठक भी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने दोनों को घड़ी पार्क के पास बुलाया और मारपीट शुरू कर दी। ईशिका का आरोप है कि राजेन्द्र ने उसकी मां पूनम देवी को चार-पांच थप्पड़ मारे और उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। टेल्को थाना में दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

You may have missed