सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी  के घर में दिन दहाड़े 40 लाख से अधिक के जेवरात चोर लेकर हुये चम्पत : पूरी वीडियो देखें

Advertisements
Advertisements

क्रॉस रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर में वारदात, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर, 22 सितंबर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। सिदगोड़ा स्थित क्रॉस रोड नंबर-20, क्वार्टर नंबर-11 में रहने वाले सुब्रतो दास के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के अनुसार चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है और  30 हजार नगद रुपयों की भी चोरी हुई है ।

सुब्रतो दास ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी पत्नी, जो एक शिक्षिका हैं, स्कूल के लिए घर से निकल गई थीं। इसके बाद उन्होंने करीब 7:30 बजे घर को पूरी तरह बंद किया और ड्यूटी के लिए चले गए। परिवार के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। दास के अनुसार, जब वह वापस घर पहुंचे तो घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला और जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें घटना के दौरान किसी तरह की असामान्य आवाज या गतिविधि सुनाई नहीं दी।

दिन के उजाले में रिहायशी इलाके के क्वार्टर में हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस जांच और आधिकारिक आकलन के बाद ही चोरी हुए सामान और उसकी वास्तविक कीमत की पुष्टि हो सकेगी।

About The Author

You may have missed