15 साल का बल्लेबाज इतिहास रचने के करीब, टीम इंडिया में एंट्री की तैयारी—सिलेक्शन पर बड़ी खबर


नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया में एंट्री के बेहद करीब पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है और चयनकर्ता उनके प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने सिर्फ 5 पारियों में करीब 200 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 260 से ज्यादा रहा और दो अर्धशतक भी शामिल हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है।अगर उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन सकते हैं। मौजूदा रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, जबकि शैफाली वर्मा सबसे कम उम्र की भारतीय डेब्यू खिलाड़ी हैं।


