बिहार में सत्ता परिवर्तन का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी बनेंगे मुख्यमंत्री, लेंगे शपथ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद चल रही सियासी हलचल अब समाप्त हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है और वे अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निर्णय के अनुसार, सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस घोषणा के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और इसे अपने जीवन की बड़ी जिम्मेदारी बताया। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपते हुए अपने कार्यकाल को याद किया। उन्होंने 2005 में बनी एनडीए सरकार के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। बिहार में इस बदलाव को लेकर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं और आने वाले समय में नई सरकार की नीतियों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed