कोयला घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, I-PAC से जुड़े लोगों पर शिकंजा, समन जारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़े बहुचर्चित कोयला तस्करी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इस मामले में ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी’ (I-PAC) के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के भाई पुलकित जैन और पत्नी बार्बी जैन को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। दोनों को 15 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह कार्रवाई उस समय हुई है जब एक दिन पहले ही I-PAC के एक अन्य सह-संस्थापक विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें ED की हिरासत में भेज दिया था। इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि I-PAC वर्ष 2020 से तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने वाली एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने ED की इस कार्रवाई को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले की गई राजनीतिक कार्रवाई करार दिया है। इससे पहले 8 जनवरी को ED ने I-PAC के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय और प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वहां पहुंचने और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की घटना को लेकर ED ने सुप्रीम कोर्ट में जांच बाधित करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस पूरे घटनाक्रम ने कोयला घोटाले की जांच को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!