युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाश फरार, इलाके में सनसनी
Advertisements

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के पास बुधवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच की जा रही है तथा हमलावरों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
Advertisements



