शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, JAC को मिला नया सचिव, कई DEO-DSE के तबादले
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : झारखंड सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव के तहत सच्चिदानंद द्विवेन्दु (एस.डी.) तिग्गा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) का नया सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, मोहम्मद वसीम अहमद को रांची का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बनाया गया है।
Advertisements

Advertisements

इस तबादला आदेश में कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) के पदों पर भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक बदलाव किया है।


