डूरंड कप का आज होगा आगाज, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

रांची : एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का आगाज आज रांची में होगा। उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इससे पहले पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, 23 इन्फैंट्री ब्रिगेड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा और सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया।


मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी भी दी। 135वें डूरंड कप के उद्घाटन समारोह और पहले मैच के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट भारतीय सेना के सहयोग से आयोजित किया जाता है और देश के प्रमुख फुटबॉल आयोजनों में शामिल है।


