हार्ट अटैक या हादसे में CPR की ट्रेनिंग से जीवन बचाने पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए अहम तरीके

0
Advertisements
Advertisements

रांची : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हार्ट अटैक या सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में मरीज को तुरंत CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की जानकारी दी गई। मेडवेंट मेडिकल सर्विसेज रांची की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जीवन बचाने की तकनीकों को विस्तार से समझाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यशाला में डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे मामलों में अंबु बैग और ऑक्सीजन सिलेंडर का सही उपयोग कैसे किया जाए, ताकि मरीज को प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके। साथ ही बच्चों और बड़ों में गले में फंसी बाहरी वस्तु को निकालने की विधि भी समझाई गई। प्रतिभागियों से कहा गया कि इस प्रशिक्षण को सिर्फ खुद तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सिखाएं, ताकि आपात स्थिति में अधिक से अधिक जानें बचाई जा सकें।

See also  ट्रांसफार्मर जलने से हड़कंप, नए लगते ही गांव में लौटी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed