ट्रांसफार्मर जलने से हड़कंप, नए लगते ही गांव में लौटी राहत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया गांव में वज्रपात से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हुआ और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी मानुषमुरिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को दी, जिसके बाद उन्होंने विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर जल्द समाधान की मांग की। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव के लिए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।

नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली व्यवस्था बहाल हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान दानगी सोरेन, तापस महतो, बबलू महतो, गौतम महतो, तुषार महतो, विनय महतो सहित कई लोग मौजूद रहे।

About The Author

See also  खाद की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, यूरिया और DAP दोगुने दाम पर बेचने से किसान परेशान

Thanks for your Feedback!

You may have missed