रांची : राज्य में बढ़ती भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार यह नई व्यवस्था 21 अप्रैल से लागू होगी, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके।
Advertisements

Advertisements

नए समय के तहत केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। यह नियम सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
सरकार ने यह फैसला राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए लिया है। कई जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है।