शिकारियों को सख्त चेतावनी, सेंदरा पर वन विभाग का बड़ा एक्शन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सेंदरा पर्व के दौरान दलमा वन्यजीव अभयारण्य में अवैध शिकार को रोकने के लिए वन विभाग इस बार पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। चांडिल स्थित वन चेतना भवन में आयोजित बैठक में विभाग के अधिकारियों और 85 गांवों की ईको विकास समिति के सदस्यों ने भाग लिया, जहां शून्य शिकार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सेंदरा के नाम पर वन्यजीवों का शिकार गंभीर अपराध है और वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे गांवों में लोगों को जागरूक करें और जंगल व वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग दें।

अधिकारियों ने कहा कि सेंदरा एक सांस्कृतिक परंपरा है, लेकिन इसे प्रकृति संरक्षण के साथ जोड़ना जरूरी है। लोगों से अपील की गई कि वे पूजा-अर्चना जरूर करें, लेकिन जानवरों का शिकार न करें। दलमा क्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी रखने और हथियारों के साथ प्रवेश पर रोक लगाने का भी फैसला लिया गया है। साथ ही वन्यजीव संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

See also  भारतमाला परियोजना में बवाल, बकाया मजदूरी को लेकर मजदूरों ने HR की पिटाई की

Thanks for your Feedback!

You may have missed