आरएसबी प्लांट 3 में कामगारों ने संग्रह किए 501 यूनिट रक्त, प्रबंधन ने बढ़ाया हौसला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित RSB ट्रांसमिशन यूनिट-3 में मंगलवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 501 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. शिविर का उद्घाटन उद्यमी एस.के. बेहरा की धर्मपत्नी संगीता बेहरा एवं बड़ी भाभी नलिनी बेहरा ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को “महादान” बताया और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम में कंपनी के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. इस अवसर पर बताया गया कि 14 अप्रैल को कंपनी के संस्थापक एस.के. बेहरा का जन्मदिन भी है, जिसके उपलक्ष्य में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कंपनी प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान से आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है. इसलिए समाज के हर व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखा गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  फे्रशर्स वीक आगाज 2026 के दूसरे दिन नवनामांकित विद्यार्थियों ने कई गेम्स का खूब आनंद लिया

Thanks for your Feedback!

You may have missed