अधिवक्ता संघ, कांग्रेसियों और नागरिक समन्वय समिति ने समारोहपूर्वक दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की 135वीं जयंती आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के कार्यालय में शाम 6:00 बजे से मनाया गया. इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माला अर्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जन्मदिन पर खुशी व्यक्त की गई. इस अवसर पर आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश, संरक्षक सुनील कुमार स्वाईं, उपाध्यक्ष निशांत कुमार, महासचिव रवि शंकर पासवान, उप सचिव डी. एन.शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सिंह, अजय सिंह, प्रवक्ता महेश ठाकुर एवं आशुतोष कुमार ऋषि राज, सिकंदर सिंह सहित कई अधिवक्ता इस सादे समारोह में उपस्थित रहे. इधर गम्हरिया में कांग्रेसियों ने बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गम्हरिया प्रखण्ड अंतर्गत छोटा गम्हरिया (वाणी विद्या मंदिर स्कूल के समीप) स्थित अंबेडकर नगर कांग्रेस कार्यालय में शाम 5:30 बजे बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उप्रान्त उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मुखय रूप से वरिष्ठ पूर्व जिला उपाध्यक्ष फुलकान्त झा, जिला महासचिव राजू रजक,जिला मीडिया चेयरमैन कांग्रेस सुमंत शर्मा, गम्हरिया प्रखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, सुनील पाल, जवाहर महाली, राजू, शंकर शर्मा, जितेंद्र नाथ मिश्रा, तपन मिश्रा, श्रीराम यादव, बसंती देवी, रिंकू देवी, चंद्रावती देवी, रेखा देवी, बॉबी देवी, बहामनी, खुशी सिंह, सौदागर रजक आदि शामिल रहे. इधर नागरिक समन्वय समिति, सरायकेला खरसावां के द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती केन्द्रीय कार्यालय, प्रसिद्ध टावर, आदित्यपुर 1 में मनाई गई. जिसकी अध्यक्षता समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने की. सभी ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया गया. इस अवसर पर समिति के केन्द्रीय पदाधिकारी सेवा निवृत्त डी एस पी राकेश मोहन सिन्हा ने अंबेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा डा० भीमराव अंबेडकर जी का विचार आज भी प्रासंगिक है. उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जगदेव प्रसाद, निरंजन मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रतन सिंह, संजय कुमार, महिला अध्यक्ष सुमन राय आदि उपस्थित रही.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed