भाजपा के नव निर्वाचित कदमा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं में नाराजगी, उम्र सीमा नियम की अनदेखी का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित कदमा मंडल अध्यक्ष को लेकर संगठन के अंदर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नए संगठनात्मक नियम के अनुसार मंडल अध्यक्ष की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए, लेकिन इस नियम को दरकिनार करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव सिंहा ने अपने करीबी व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस फैसले के विरोध में कदमा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, सक्रिय कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं एवं BLO-2 सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि पार्टी के निर्धारित नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से नियुक्ति की गई है, जिससे जमीनी कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पार्टी संगठन ने इस मामले पर जल्द संज्ञान नहीं लिया और फैसले की समीक्षा नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा हमेशा संगठनात्मक अनुशासन और नियमों की बात करती रही है, ऐसे में नियमों की अनदेखी से कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हो रहा है।

See also  रात में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, SP ने उतारी ‘रक्षक राइडर’ टीम

Thanks for your Feedback!

You may have missed