दुनिया के 33 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुआ धनबाद, AQI 267 के पार

Advertisements

धनबाद : झारखंड के धनबाद में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दीपावली के बाद भी शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। 13 नवंबर को सुबह 9:31 बजे की रियल टाइम मॉनिटरिंग के आंकड़ों के अनुसार, धनबाद दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में 33वें स्थान पर रहा। इस दौरान शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 267 से अधिक दर्ज किया गया। प्रदूषण का यह स्तर विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए चिंताजनक है। वहीं, शुक्रवार सुबह रांची का AQI 171 दर्ज किया गया और वह प्रदूषित शहरों की सूची में 114वें स्थान पर रहा। औद्योगिक शहर जमशेदपुर का AQI 169 रिकॉर्ड किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नवंबर के शुरुआती 12 दिनों में छह दिन धनबाद का AQI 200 के पार रहा। प्रदूषण के आंकड़ों में PM-10 का स्तर 246 और PM-2.5 का स्तर 192 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, AQI 200 से ऊपर पहुंचना स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है। ऐसी स्थिति में लंबे समय तक बाहर रहने पर सामान्य लोगों को भी सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए जोखिम अधिक रहता है। रिपोर्ट के अनुसार, मौसम में बदलाव, हवा की गति कम होना और वातावरण में नमी बढ़ना प्रदूषण के प्रमुख कारण हो सकते हैं। औद्योगिक गतिविधियां, कोयले का परिवहन, वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों की धूल और दीपावली की आतिशबाजी भी वायु गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं।

About The Author

You may have missed