देश के लिए जीते 3 इंटरनेशनल गोल्ड, अब सब्जी बेच रहीं पैरा एथलीट पुष्पा मिंज

Advertisements

रांची : पैरा एथलीट पुष्पा मिंज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। एशियन स्तर की प्रतियोगिता में भी वह ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। नेपाल, थाईलैंड और कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पुष्पा आर्थिक तंगी के कारण वर्ष 2020 के बाद से रांची के कड़रू ब्रिज के नीचे सब्जी बेच रही हैं। वह किराये के मकान में रहती हैं और महीने में करीब 2 हजार रुपये किराया देती हैं। सुबह करीब 6:30 बजे से 10 बजे और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक सब्जी बेचती हैं, जिससे रोजाना 100 से 200 रुपये तक की बिक्री हो पाती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आर्थिक परेशानियों के बावजूद पुष्पा ने खेलना नहीं छोड़ा है और अभी भी थ्रोबॉल की प्रैक्टिस करती हैं। उनका कहना है कि अभ्यास के लिए आने-जाने का खर्च भी चुनौती है। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए रहने की सुविधा और थ्रोबॉल की प्रैक्टिस के लिए अलग मैदान उपलब्ध कराने की मांग की है। पुष्पा के मुताबिक, उनके खेल के सफर में कोच मुकेश सर का बड़ा योगदान रहा है। इंटरनेशनल प्रतियोगिता से लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिली थीं। उनका कहना है कि उस दौरान प्रतियोगिता में हुए खर्च की राशि वापस किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक वह राशि नहीं मिली है।

पुष्पा की मुख्य मांग नौकरी की है। उनका कहना है कि नौकरी मिलने से सब्जी बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी और वह अपने खेल पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकेंगी। वह नियमित अभ्यास जारी रखकर भविष्य में देश और झारखंड के लिए और मेडल जीतना चाहती हैं।

About The Author

You may have missed