शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 58 लिपिकों का तबादला और 134 का संवर्ग तय

Advertisements

रांची : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में शिक्षा विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के आदेश और सरकार के निर्देश के बाद गठित प्रमंडलीय स्थापना समिति की बैठक के आधार पर लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का तबादला किया गया। विभागीय स्तर पर 12 सितंबर को कार्यालय आदेश जारी किए गए। नियमावली 2010 के तहत कर्मियों को जिला और प्रमंडल संवर्ग चुनने का एकबारीय अवसर भी दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

चार श्रेणियों में किए गए तबादलों में एक ही जगह पर 3 साल से अधिक समय से जमे 15 लिपिक, एक ही जिले में 6 साल से अधिक समय से कार्यरत 27 लिपिक और 8 साल से एक ही जिले में जमे 9 लिपिक शामिल हैं। गंभीर असाध्य रोग या दिव्यांगता प्रमाण पत्र वाले 7 लिपिकों को सुविधाजनक स्थान पर पदस्थापित किया गया। कुल 134 लिपिकों में 102 ने प्रमंडल संवर्ग और 28 ने जिला संवर्ग चुना। जिला संवर्ग वाले 28 में से 26 को उनके आवंटित जिले में पदस्थापित कर दिया गया, जबकि 102 लिपिक अब पूरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में कहीं भी सेवा दे सकेंगे।

विभाग ने संबंधित कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर विरमित कर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। सेवा पुस्तिका में संवर्ग की प्रविष्टि भी अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में संवर्ग परिवर्तन का कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

About The Author

You may have missed