पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ, ग्रामीणों को किया जागरूक

चाईबासा : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, कर्मचारियों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ ली।


अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रहण और पृथक्करण के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही दुकानदारों और हाट-बाजार के विक्रेताओं से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई। लोगों को इन पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।


