नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की मांग, महिला कांग्रेस ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

जमशेदपुर : शहर में नशे के अवैध कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस ने एसएसपी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने ज्ञापन सौंपकर नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिंह ने कहा कि युवाओं में नशे की लत गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही है। नशीले पदार्थों की आसान उपलब्धता से युवा और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री से अपराध बढ़ने की आशंका भी जताई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ज्ञापन में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर तत्काल कार्रवाई के साथ इस कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। महिला कांग्रेस ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की भी मांग रखी है।

इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान तथा युवाओं के लिए व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाने की अपील की गई है। संगठन ने प्रशासन से इस मुद्दे पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

About The Author

See also  फरार रोहित बच्चा के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, 15 नवंबर तक सरेंडर का मौका

You may have missed