मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में पहुंचा, बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराया

Advertisements

जमशेदपुर : जेएसए फुटबॉल लीग-2026 के सुपर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब ने बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के 52वें मिनट में जर्सी नंबर-20 राजेश माझी ने निर्णायक गोल किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसके बाद बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब ने बढ़त बरकरार रखी। मैच में चार खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया गया, जिनमें बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी के तीन और मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब का एक खिलाड़ी शामिल था। किसी खिलाड़ी को मैदान से बाहर नहीं भेजा गया।

फाइनल में मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब का सामना जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर से होगा। खिताबी मुकाबला 16 सितंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दोपहर 2.30 बजे खेला जाएगा। मैच में विष्णु टुडू मुख्य अधिकारी रहे, जबकि संग्राम मुर्मू, चांदमुनी बिरुली और भोगलू हांसदा ने मैच अधिकारी की भूमिका निभाई।

About The Author

See also  चुटुपालू और चरही घाटी के ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए ₹239.40 करोड़ मंजूर

You may have missed