डायल‑112 की त्वरित कार्रवाई से महिला को आत्महत्या से बचाया, पुलिस की मेहनत से उजड़ा परिवार बचा

0
Advertisements

महोबा : खन्ना थाना क्षेत्र के तमौरा गांव में घरेलू कलह से तंग आकर गुड़िया नाम की एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन यूपी पुलिस की डायल‑112 टीम की तत्परता से उसकी जान बच गई। पुलिस को सुबह स्थानीय निवासी रामबिहारी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी कमरे में बंद होकर फांसी लगाने वाली है। हालात की गंभीरता को समझते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस ने बताया कि विवाद पति‑पत्नि और ससुराल पक्ष के बीच चल रहा था, जिससे गुड़िया मानसिक रूप से काफी परेशान थी। खन्ना थाने की डायल‑112 टीम की समय पर की गई कार्रवाई की क्षेत्रीय अधिकारी ने प्रशंसा की और कहा कि अगर पुलिस थोड़ी देर से पहुंचती तो चार छोटे बच्चों वाली महिला की जान नहीं बच पाती। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

About The Author

See also  सड़क हादसों की गंभीरता में झारखंड लगातार दूसरे वर्ष तीसरे स्थान पर

Thanks for your Feedback!

You may have missed