प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही से मां‑बच्चा की मौत, सपा नेताजी ने उठाए हत्या के आरोप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

अयोध्या : शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक मां और उसके नवजात बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे मामला राजनीति और विवाद का रूप लेने लगा है। यह घटना परमेश्वरी देवी मेमोरियल अस्पताल की है, जहां बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी सोनी यादव को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल स्टाफ ने घरेलू स्टाफ की मदद से फोन पर डॉक्टर के निर्देश पर प्रसव कराया, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल की कथित लापरवाही के चलते स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल को सील कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सीधी हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल से मरीज को निजी अस्पताल जाने के लिए दबाव बनाया गया और सही इलाज नहीं मिला। पांडेय ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, हत्या का मुकदमा दर्ज करने और तुरंत जेल भेजने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी.

About The Author

See also  रवि किशन के वायरल वीडियो से परेशान हुईं पत्नी, बोलीं- कमरे में कर देते हैं लॉक

Thanks for your Feedback!

You may have missed