फ्लाइट रद्द होने पर महिला यात्री का हंगामा, एयरपोर्ट काउंटर पर तोड़फोड़; ₹49 हजार का नुकसान

Advertisements

भुवनेश्वर : बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E 7352 रद्द होने के बाद एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया। उड़ान रद्द होने की घोषणा के बाद महिला की एयरपोर्ट स्टाफ से तीखी बहस हुई। आरोप है कि गुस्से में उसने चेक-इन काउंटर पर रखे कंप्यूटर मॉनिटर, कीबोर्ड और पासपोर्ट जांच करने वाली मशीन को नीचे पटककर तोड़ दिया। शुरुआती अनुमान के अनुसार तोड़फोड़ से करीब 49 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरफील्ड पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोपी महिला का नाम मामोनी खरात बताया गया है। मौके पर मौजूद CISF जवानों, इंडिगो एयरलाइंस और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कर्मचारियों ने स्थिति को शांत कराया। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को कर्मचारियों पर नाराजगी जताते और बहस करते देखा जा सकता है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने पुलिस से आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त सामान के नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। एयरफील्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

About The Author

See also  अगले पांच वर्षों में 20 और देशों में डिफेंस विंग बनाएगा भारत, रक्षा कूटनीति बढ़ाने की तैयारी

You may have missed