कुएं में उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, मची चीख-पुकार

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गया : डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों लोग करीब 30 फीट गहरे कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे, तभी अंदर जमा जहरीली गैस ने उनका दम घोंट दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक दो शव कुएं से बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी एसडीओ, डोभी बीडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शेरघाटी डीएसपी ने बताया कि कुएं के अंदर ऑक्सीजन का स्तर काफी कम होने की वजह से बचाव अभियान में भारी सावधानी बरतनी पड़ी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई।

डोभी बीडीओ ने बताया कि जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों के परिजनों को आपदा राहत कोष से प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। प्रशासन की ओर से जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है ताकि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके।

About The Author

You may have missed