परसुडीह थाना प्रभारी के सामने महिला पर तानी पिस्टल, रोकने पर ईंट-पत्थर से हमला, दो घायल

Advertisements

जमशेदपुर:- परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद एक महिला के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना प्रभारी के सामने ही आरोपियों ने महिला की छाती पर पिस्टल तान दी। विरोध करने पर महिला और उसके देवर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया, जिसमें दोनों घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पीड़िता पिंकी दास (22 वर्ष) के अनुसार, 19 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के बाहर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे करण पात्रो और गोविंद कुड़ुक को रोकने गई थी। इस पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद जब वह परसुडीह थाना पहुंची, तब भी आरोपी वहां आ गए और थाना प्रभारी के सामने ही उसकी छाती पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर के अंदर भागी।

शोर सुनकर उसका देवर विक्की दास बचाने पहुंचा, तो आरोपियों करण पात्रो, गोविंद कुड़ुक और नित कुड़ुक उर्फ भूषण (खिलाड़ी) ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में महिला और उसका देवर घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर परसुडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

You may have missed