टिकट की घोषणा के साथ भाजपा नेता गणेश महाली ने की खुली बगावत, तीनों विधानसभा तीनों विधानसभा से चंपाई टीम का होगा सुपड़ा साफ, सरायकेला सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान

0
Advertisements

आदित्यपुर:- भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा सीट से दो बार प्रत्याशी रह चुके गणेश महाली ने भाजपा के टिकट घोषणा के साथ ही खुली बगावत कर दी है। उन्होने जय झारखंड संबोधित करते हुए कहा कि सरायकेला, घाटशिला और खरसावां तीनों सीटों पर चंपाई सोरेन का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होने कहा कि वे सरायकेला विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। गणेश महाली सीधा चंपाई सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि चंपाई सोरेन के अहंकार को समाप्त कर करने का काम करेंगे। गणेश महाली ने कहा कि वे बीते 15 सालों से बगैर विधायक रहते सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लोगो के दुख सुख के साथ है। उन्होने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तारीफ किया और कहा कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पर भरोसा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरे राज्य की बागडोर सौंपा था, हेमंत दादा के जेल से छूटने के बाद खुद उन्हे सीएम का पद सौंप देना चाहिए था, क्योंकि राज्य की जनता आदरनीय हेमंत सोरेन के चेहरे पर वोट दिया था। लेकिन कुछ अवसरवादी नेता उनके जनाधार को अपनी जागिर समझकर बगावत किया है। इसका जबाव इसी विधानसभा चुनाव में जनता देगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  सिकिदिरी हाइडल प्रोजेक्ट में 20.87 करोड़ की अनियमितता, बिजली बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पर आरोप तय

Thanks for your Feedback!

You may have missed