व्यापारी ने पहले दी थी 5 हजार रंगदारी, 2 लाख मांगने पर थाने तक पहुंचा था मामला, 2 गिरफ्तार

0
Advertisements

जमशेदपुर । गढ़वा का रहने वाला हिमांशु तिवारी और बर्मामाइंस का रहने वाला युवराज सिंह रंगदारी मांगने के लिए एक नया गैंग तैयार कर रहा था और इस गैंग ने सबसे पहले मानगो के व्यापारी बनवारी लाल को अपना निशाना बनाना चाहा था. इसमें कुछ हद तक उन्हें सफलता भी हाथ लग गई थी, लेकिन अंततः दोनों मोबाइल लोकेशन से पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए. मामले में पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसका उद्भेदन सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने आज प्रेसवार्ता में किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गैंग के सदस्यों ने पहले तो 5 हजार रुपये मांगा था. इस बीच व्यापारी बनवारी ने मोबाइल फोन पर 5000 रुपये भेज दिया था. इसके ठीक बाद 2 लाख रुपये की मांग की गई. इस रकम को बनवारी देने में आना-कानी करने लगे थे. नहीं देने पर जान से मार देने और बेटे का अपहरण कर लेने की धमकी भी उन्हें मिली थी. अंत में मामला सीतारामडेरा थाने तक भी पहुंचा था. जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों का मोबाइल लोकेशन लेकर टेल्को राम मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया. सिटी एसपी का कहना है कि रंगदारी 17 अक्टूबर को मांगी गई थी.

About The Author

See also  छठ महापर्व की तैयारी तेज, 74 तालाबों के घाटों की सफाई में जुटे 1200 से अधिक कर्मचारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed