छठ महापर्व की तैयारी तेज, 74 तालाबों के घाटों की सफाई में जुटे 1200 से अधिक कर्मचारी

Advertisements

रांची : छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने शहर के 74 तालाबों के घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। छठव्रतियों को स्वच्छ घाट उपलब्ध कराने के लिए 1200 से अधिक सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। इससे पहले दुर्गा पूजा के बाद नगर निगम ने शहर के 18 चिह्नित तालाबों और जलाशयों में सफाई अभियान चलाकर मूर्तियों के अवशेष और पूजन सामग्री हटाई थी। इस अभियान में 600 सफाईकर्मियों के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर और गोताखोरों की सहायता ली गई थी। नगर निगम ने छठ पूजा के दौरान तालाबों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नगर निगम ने शहर के सभी तालाबों में विसर्जन कुंड बनाए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे घरों से निकलने वाली पूजन सामग्री और अन्य अवशेष सीधे तालाबों में डालने के बजाय निर्धारित विसर्जन कुंड में ही डालें। इससे पूजन सामग्री पूरे तालाब में नहीं फैलेगी और सफाईकर्मियों को अवशेष हटाने में भी सुविधा होगी। निगम ने जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए आम लोगों से सहयोग मांगा है।

इधर, छठ महापर्व और काली पूजा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने काली पूजा से पहले कुछ स्थानों पर स्टोन डस्ट उपलब्ध कराने, छठ घाटों की समुचित सफाई और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में आलोक दुबे सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल थे। समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ महापर्व से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने की मांग की।

About The Author

You may have missed