गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर : जिला पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में जुआ अड्डे पर छापेमारी कर मकान मालिक समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को रविवार की शाम सूचना मिली थी कि प्रकाश नगर निवासी प्रीतपाल सिंह के घर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला और खिलाया जा रहा है। यहां लोगों को पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगी किए जाने की भी सूचना थी। इस गतिविधि से आसपास के लोगों में नाराजगी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, घर के अंदर 15 लोग जुआ खेल रहे थे। तलाशी के दौरान 7,67,400 रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए गए। इनमें मकान मालिक प्रीतपाल सिंह के घर की टेबल से 48,500 रुपये और ताश के 52 पत्ते मिले। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण कुमार सिंह (आदित्यपुर), अनिरुद्ध सिंह (टेल्को), हरिलाल गुप्ता (जुगसलाई), अफताब आलम (आजादनगर), प्रीतपाल सिंह (बिरसानगर), विमलेश सिंह (आदित्यपुर), राजेश कुमार (कदमा), राजा मंडल (कदमा), अर्जुन महतो (आदित्यपुर), रंजीत महतो (आदित्यपुर), रवि कुमार गुप्ता (सीतारामडेरा), मिथुन कुमार (परसुडीह), आकाश मुंडा (सीतारामडेरा), पप्पू शर्मा उर्फ रामप्रकाश शर्मा (आदित्यपुर) और निरंजन श्रीवास्तव (आदित्यपुर) शामिल हैं। छापेमारी दल में बिरसानगर थाना प्रभारी मंटू कुमार, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार समेत दोनों थानों के पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

About The Author

You may have missed