साकची गुरुद्वारा में खाली ट्रस्टी पदों को भरने की मांग तेज

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा साहिब में रिक्त ट्रस्टी पदों को भरने की मांग को लेकर मंगलवार को बाबा दीप सिंह सेवक जत्था के प्रधान सरदार गुरदेव सिंह राजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान निशान सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जल्द जनरल बॉडी की बैठक बुलाकर खाली पदों पर नए ट्रस्टियों की नियुक्ति करने की मांग रखी। इस पर कमेटी की ओर से आश्वासन दिया गया कि नगर कीर्तन और शहीदी दिहाड़ा संपन्न होने के बाद जनवरी में बैठक संबंधी सूचना जारी की जाएगी।


प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, गुरुद्वारा साहिब में कुल पांच मनोनीत ट्रस्टियों में से सरदार अवतार सिंह भामरा और जगजीत सिंह का निधन हो चुका है, जबकि अवतार सिंह फूरती लंबे समय से बीमार हैं। फिलहाल सतनाम सिंह और रवींद्र सिंह ही अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सरदार गुरदेव सिंह राजा ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की गरिमा, सुचारू संचालन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रस्टियों का कोरम पूरा होना जरूरी है। उन्होंने जनरल बॉडी की बैठक से संबंधित आधिकारिक सूचना सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर लगाने की भी मांग की, ताकि पूरी संगत को इसकी जानकारी मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में हरविंदर सिंह मंटू, सुखविंदर सिंह राजू, जोगिंदर सिंह, अजीत सिंह गंभीर, महिंदर सिंह, मनिंदर सिंह सोनी, संदीप सिंह दीपू, सरबजीत सिंह टोबी, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह सैबी, हरदयाल सिंह, पूरन सिंह, रणजीत सिंह झोरा, रॉकी सिंह, हरजीत सिंह, दीपक गिल, राजिंदर सिंह, दलबीर सिंह गोल्डी, दलबीर सिंह, अमरीक सिंह जख्मी, अमरबीर सिंह लवली, दविंदर सिंह मारवाह, सुरिंदर सिंह हैप्पी, नरेंद्र सिंह निंदी, पपिंदर सिंह, पिंकी, बलबीर सिंह कक्कू, त्रिलोचन सिंह, संदीप सिंह, तविंदर सिंह पॉली, कुलवंत सिंह, हरभजन सिंह पप्पी, बलबीर सिंह, हरदेव सिंह, टिंकू सिंह, हनी सिंह और जगदीप सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।


