अवैध कट्टा और पांच कारतूस के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कैरेज कॉलोनी की मुस्लिम बस्ती निवासी मो. इरफान (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष छापेमारी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मो. इरफान ने बताया कि उसे हथियार कैरेज कॉलोनी निवासी मो. शाहिद (32) ने दिया था। आरोपी के बयान के अनुसार, उसे हथियार लेकर आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से भेजा गया था। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच जारी है और मो. शाहिद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 65/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1बी)(ए), 26 और 35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को रेलवे कंटेनर यार्ड के आसपास एक युवक के अवैध हथियार और कारतूस के साथ संदिग्ध स्थिति में घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

About The Author

You may have missed