यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की बालक-बालिका टीमों की जीत

Advertisements

जमशेदपुर : पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की बालक और बालिका टीमों ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक टीम ने अंडमान-निकोबार को 91-15 से हराया, जबकि बालिका टीम ने ओडिशा को 64-37 से शिकस्त दी। दोनों टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

झारखंड राज्य बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह ने दोनों टीमों के प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि टीमें आगामी मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रखेंगी। बालक टीम में राजवीर सिंह, देवाशीष महतो, जस्टिन खलखो, सौरजायन घोष, उदय नायर, साहिल कुमार बोदरा, निशांत कुमार, तानसिंह राणावत, प्रणव कुमार दुबे, जसप्रीत सिंह, कृष्णा कुमार और असद अली शामिल हैं। बालिका टीम में सिद्धि कुमारी मिश्रा, खुशी, महिमा चावला, मन्ना जॉयस सोरेन, अनुष्का कुमारी, जिज्ञासा लकड़ा, आद्या साहु, द्रिशानी किस्कू, शिवानी कुमारी, सलोनी कुमारी, स्मृति मेरी किस्कू और ध्वनि बजाज शामिल हैं।

41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक पुणे में किया जा रहा है। झारखंड की दोनों टीमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरी हैं।

About The Author

See also  16 दिसंबर से नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान, 25 अक्टूबर से रोजाना चलेगी देवघर की फ्लाइट