झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी गांव के पास पहुंचा, दहशत में ग्रामीण

Advertisements

धातकीडीह : झुंड से अलग हुआ एक जंगली हाथी मंगलवार सुबह गांव के पास पहुंच गया। धातकीडीह फुटबॉल मैदान के समीप ग्रामीणों ने हाथी को देखा तो इसकी सूचना वनपाल संजय दास को दी। लोगों को देखते ही हाथी पास के जंगल की घनी झाड़ियों में चला गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आसपास नजर रखने लगे। झाड़ियों में चले जाने के कारण हाथी का स्पष्ट पता नहीं चल सका, लेकिन उसके आसपास ही मौजूद होने की आशंका बनी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हाथी की मौजूदगी से खेत और जंगल की ओर जाने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग अकेले जंगल जाने से बच रहे हैं और समूह में रहकर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी पर निगरानी रखने और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची थी और ग्रामीण टीम के आने का इंतजार कर रहे थे।

About The Author

See also  दो बड़े अस्पतालों में प्रदूषण नियमों की अनदेखी, जांच में सामने आईं कई गंभीर खामियां

You may have missed