मासूम श्रेया की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Advertisements

घाटशिला : अमाइनगर पुलिया पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली पांच वर्षीय श्रेया सिन्हा का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव टीएमएच मर्चरी में रखा गया था, जिसे सोमवार को मऊभंडार स्थित आइसीसी वर्कर्स अस्पताल लाया गया और फिर घर ले जाया गया। शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे और मासूम को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे में घायल श्रेया की मां सुष्मिता सिन्हा भी सोमवार को घर लौटीं। उनके कमर और पैर में ऑपरेशन हुआ है, जबकि दो वर्षीय भाई शुभ्रदीप कृष्णा सिन्हा के पैर में फ्रैक्चर है और वह दर्द से कराहता रहा। श्रेया के पिता सुब्रतो सिन्हा की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे श्रेया को गोपालपुर श्मशान घाट ले जाकर अंतिम विदाई दी गई। बुधवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर में श्रेया की मौत हुई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए थे। घटना से पूरा इलाका गम और सदमे में है।

About The Author

See also  एसबीयू में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

You may have missed